बिहार विधानसभा में खुला नौकरियों का पिटारा

बिहार विधानसभा रिक्रूमेंट 2018 : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए सुनहरा मौका है.*

बिहार विधानसभा में क्लर्क, असिस्टेंट, ट्रांसलेटर और केयर टेकर के 101 पदों पर वैकेंसी आई है. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए सुनहरा मौका है.बिहार विधानसभा में असिस्टेंट के 54 पद, रिसर्च/रिफरेंस असिस्टेंट के 8 पद, लाइब्रेरी असिस्टेंट के 10 पद, उर्दू असिस्टेंट के 2 पद, उर्दू ट्रांसलेटर के 2 पद, ट्रांसलेटर(इंग्लिश/ हिंदी) के 2 पद, असिस्टेंट केयर टेकर के 6 पद और जूनियर असिस्टेंट के 17 पदों पर भर्तियां होनी हैं.

इन पदों पर आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है. शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए ऊपर की तस्वीर देख लें. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए. इसके अलावा अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए. महिला/ओबीसी वर्ग की अधिकतम आयु 40 साल और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 साल है.

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. प्रीलिम्स एग्जाम कंप्यूटर आधारित मल्टीपल आंसर टाइप होगा. जबकि मेंस एग्जाम वर्णात्मक होगी.उम्मीदवारों को बिहार विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. https://blas.online-ap1.com/ इस लिंक पर जाकर भी आप आवेदन कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading