नीतीश बोले- अच्छे काम का जिक्र नहीं होता लेकिन चप्पल फेंकने की चर्चा खूब होती है

पटना में आयोजित दलित विकास कॉनक्लेव में नीतीश ने कहा कि हमने दलितों को सामर्थवान बनाने का संकल्प लिया और सीएम ने कहा कि न्याय के साथ विकास ही हमारा एजेंडा है*

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि आप लाख चाहे अच्छे काम करो आपकी चर्चा कम होती है लेकिन आपके उपर जैसे ही कोई चप्पल फेंक दे आपकी चर्चा चारों ओर होने लगती है. पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि आज समाज में सबसे ज्यादा कटुता पैदा हुई है. कुछ लोग घृणा का माहौल बनाने में लगे हैं और इसमें सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है.

समाज में टकराव की कोशिश हो रही है और पिछले कुछ समय से वातावरण को लगातार बिगड़ा जा रहा है. सीएम ने कहा कि सबका अपना अपना विचार है. ये देश सबके लिये है लेकिन कुछ लोग ज्यादा ही पावर का दम्भ पाले हैं पर ये पावर ज्यादा दिन तक रहने वाला नहीं है. नीतीश ने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ लगातार बोलते रहते हैं लेकिन मैं सिर्फ काम में लगा रहता हूँ.पटना में आयोजित दलित विकास कॉनक्लेव में नीतीश ने कहा कि हमने दलितों को सामर्थवान बनाने का संकल्प लिया और सीएम ने कहा कि न्याय के साथ विकास ही हमारा एजेंडा है. पटना के अधिवेशन भवन में डीआईसीसीआई की तरफ से आयोजित बिहार में अनुसूचित जाति जनजाति के डेवलपमेंट कॉन्क्लेव में नीतीश ने ये बातें कहीं.

कार्यक्रम का आयोजन बिहार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने किया है. मालूम हो कि गुरुवार को पटना में आयोजित छात्र समागम के कार्यक्रम में नीतीश कुमार की मौजूदगी में ही उनकी ओर मंच पर चप्पल फेंकने की कोशिश की गई थी. इस घटना के बाद पुलिस ने औरंगाबाद के एक युवक को हिरासत में ले लिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading