मुजफ्फरपुर : 2 लाख की लूट, विरोध पर फायरिंग भी

लूट और हत्या जैसी वारदातें थम नहीं रही हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है. मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. मिल रही जानकारी के मुताबिक निजी बैंक का पैसा ले जाया जा रहा था इसी दौरान बाइक सवार अपराधी उन पर टूट पड़े. अपराधियों ने पैसों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए. घटना के बाद से ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया है. पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में ये घटना हुई है. जहां धर्मशाला चौक पर अपराधियों ने एक निजी बैंक के कर्मचारियों को अपना निशाना बनाया है.

पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने 2 लाख से ज्यादा कैश की लूट की है. जाहिर है कि मुजफ्फरपुर में बढ़ रहे अपराध को लेकर पुलिस पहले भी सवालों के घेरे में रही है. ऐसे में दिनदहाड़े और सरेराह लूट की ऐसी वारदात ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैंबताया जा रहा है कि जिस जगह पर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, वो काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है. धर्मशाला चौक पर पहले तो लूट की घटना को अंजाम दिया गया. इतना ही विरोध किया तो फायरिंग भी कर दी. फायरिंग की आवाज से इलाके में सनसनी का माहौल हो गया. भगदड़ के हालात बन गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इलाके के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन सभी के फुटेज को मंगवाया गया है. सबकी जांच पुलिस कर रही है. वहीं दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. अपराधियों को बच के भागने का मौका नहीं मिलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading