ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने पहले राउंड की सीटों के आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिट्रेशन कराया था, वे अब जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
होमपेज पर ‘view seat allotment result of round-1’ की लिंक मिलेगी। यहां क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा। यहां निर्धारित जगह में अपना जेईई मेन आवेदन संख्या, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉग-इन करें।
आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई के लिए अभ्यर्थी रिपोर्टिंग सह सहायता केंद्रों की पूरी सूची आगे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों को पहले राउंड में सीटें आवंटित हो गई हैं, उन्हें बताये गए रिपोर्टिंग केंद्रों पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

यहां आपके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
अभ्यर्थियों के पास दस्तावेजों की जांच कराने के लिए 28 जून 2019 से लेकर 02 जुलाई 2019 तक का समय है।
केंद्रों पर अभ्यर्थी अपने सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल और फोटो कॉपी दोनों लेकर जाएं। जांच के बाद आपके दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी आपको वापस कर दी जाएगी
जोसा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) समेत देश के अन्य सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई व बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग करा रहा है।
