प्रधानमंत्री साइंटिफिक एडवाइजरी काउंसिल की सिफारिश पर सोसायटी एक्ट में गठन
आईआईएम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सौ बिजनेस संस्थानों की रेस में शामिल होने के लिए सरकार को देना होगा विजन प्लान,
उच्च गुणवत्ता की शोध को बढ़ावा देने के लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) की स्थापना की जा रही है। एनआरएफ का गठन प्रधानमंत्री की साइंटिफिक एडवाइजरी काउंसिल की सिफारिश पर सोसायटी एक्ट में हो रहा है। एनआरएफ के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर वाइस चेयरमैन होंगे।

एनआरएफ इंप्रिंट, इंप्रेस व एसईआरबी के शोधकार्यों की निगरानी करेगा। केंद्र ने इसकी स्थापना का रोडमैप तैयार कर लिया है। यह मोदी सरकार पार्ट दो के सौ दिन के प्रमुख एक्शन प्लान में शामिल है। इसके तहत 30 जून तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनेगी।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सौ की रेस में शामिल करने में शोध सबसे प्रमुख बिंदु है। देश में अभी तक शोध पर करोड़ों का बजट हर साल खर्च होता है, लेकिन आम आदमी से लेकर देश के विकास पर आधारित शोध न के बराबर है।
शोध की गुणवत्ता बढ़ाने व आम आदमी को लाभ देने के मकसद से ही प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नेशनल रिसर्च फाउंडेशन का गठन होगा। शोधकार्यों पर प्रधानमंत्री सीधे नजर रखेंगे। एनआरएफ मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इंप्रिंट, इंप्रेस और एसईआरबी के तहत होने वाले शोधकार्यों पर भी एनआरएफ सीधे समन्वय करेगा।
