टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया पहली इलेक्ट्रिक कार

टाटा मोटर्स ने पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। टाटा ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार टाटा टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है। टिगोर में 16.2 kWh बैटरी लगी हुई है और फुल चार्जिंग पर टिगोर 142 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं टाटा इस कार पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है।

टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू है। XM वेरियंट की कीमत 9.99 लाख रुपये और XT वेरियंट की कीमत 10.90 लाख रुपये है।

add 2

वहीं फेम-2 स्कीम के तहत 1.62 लाख रुपये की सब्सिडी इसकी कीमत में शामिल है। बिना सब्सिडी के इसकी कीमत 11.61 लाख और 11.71 लाख रुपये होती। टाटा टिगोर ईवी केवल फ्लीट ऑपरेटर्स, टेक्सी बायर्स के लिए ही उपलब्ध होगी और इसे प्राइवेट बायर्स नहीं खऱीद सकेंगे।

टिगोर ईवी में 72V,3 फेज वाला एसी इंडक्शन मोटर मिलेगी, जो 4500 आरपीएम पर 40 बीएचपी और 2500 आरपीएम पर 105 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। टाटा मोटर्स का दावा है कि टिगोर 12 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। कार का कुल वजन 1516 किग्रा है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading