टॉलीवुड अदाकारा और निर्देशक विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में हैदराबाद में नि’धन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को नानकरामगुडा स्थित उनके घर लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।
इस खबर की जानकारी देते हुए बेटे नरेश ने ट्वीट किया, “मुझे आपको यह सूचित करते हुए खेद है कि मेरी मां, वरिष्ठ कलाकार, प्रतिष्ठित निर्माता और निर्देशक डॉ. ए जी विजया निर्मला का नि’धन आज तड़के हो गया।”

विजया निर्मला के परिवार में उनके पति कृष्णा और बेटा नरेश है। महेश बाबू भी अपनी मां विजया निर्मला को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी नम्रता भी उनके साथ थीं।
टॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स इस दौरान नजर आए। का’र्डियक अरे’स्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका नि’धन हो गया। साल 1964 में आई मलयालय फिल्म ‘भार्गवी निलयम’ से वह लोगों के बीच मशहूर हुईं। एक महिला फिल्म निर्माता द्वारा निर्देशित अधिकांश फिल्मों के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
