बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ने महज 6 दिन में ताबड़तोड़ कलेक्शन किया और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तो’ड़ दिए। रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ ने तीन और फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

बुधवार के दिन ‘कबीर सिंह’ फिल्म ने 15.61 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि फिल्म अब तक कुल 120.81 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। ‘कबीर सिंह’ ने महज 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया जबकि हाल ही में जबरदस्त कलेक्शन कर चुकी इन तीन फिल्मों को 100 करोड़ तक पहुंचने में हफ्तेभर का समय लगा।
फिल्म ‘केसरी’ ने 105.86 करोड़ तक 8 दिन में पहुंची, रणवीर सिंह की ‘गली ब्वॉय’ 100.30 करोड़ तक पहुंचने में 8 दिन लगे जबकि ‘टोटल धमाल’ फिल्म 7 दिन में 94.55 करोड़ तक पहुंची थी। ऐसे में ‘कबीर सिंह’ फिल्म ने महज 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर इन तीनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

इससे पहले ‘कबीर सिंह’ फिल्म सोमवार कलेक्शन के साथ 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यानी कि अब तक यह फिल्म 7 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
इस साल रिलीज हुई फिल्मों के सोमवार कलेक्शन पर नजर डालें तो विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के बाद के पहले सोमवार को 10 करोड़ 40 लाख रुपये, अजय देवगन की ‘टोटल धमाल’ ने नौ करोड़ 76 लाख रुपये, सलमान खान की फिल्म भारत ने आठ करोड़ 83 लाख रुपये, अक्षय कुमार की केसरी ने सात करोड़ 95 लाख रुपये, और रणवीर सिंह की ‘गली ब्वॉय’ ने सात करोड़ 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि ‘कबीर सिंह’ ने पहले सोमवार 17.54 करोड़ का कलेक्शन किया।
