MUZAFFARPUR : आदेश की अव’मानना मामले में 6 विद्यालयों पर प्राथ’मिकी दर्ज

MUZAFFARPUR : हिट वेव/ गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कोचिंग संस्थानों को 28 जून तक प्रशासनिक आदेशानुसार बंद रखने का निर्देश दिया गया था. कतिपय स्कूलों की खुलने की सूचना प्राप्त हो रही थी. मिल रही शि’कायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के स’ख्त निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विशेष टीम गठित कर सभी प्रखंडों में औचक नि’रीक्षण कराया गया.

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक आदेश की अवहे’लना कर 6 स्कूल/संस्थान खुले पाए गए जिनपर तत्काल प्राथ’मिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्र’वाई की गई है. (1) इंडियन पब्लिक स्कूल,मिश्रौलिया, सकरा (2) अंकुर पब्लिक स्कूल, मोतीपुर (3) एच पी एस इंटरनेशनल स्कूल, कुढ़नी (4) स्पार्क कोचिंग सेंटर, सोनवर्षा, कुढ़नी (5) शांति निकेतन प्रेप० हाई स्कूल, कुढ़नी और (6) सर्वोदय पब्लिक स्कूल, जमहरूवा, कुढ़नी पर जिलाधिकारी द्वारा कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. इसके पूर्व भी प्रशासनिक आदेश की अव’मानना के संदर्भ में दो स्कूलों पर प्राथ’मिकी दर्ज की जा चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading