आ गया है फ्राइडे। तो फ्राइडे के खास दिन पर आपको हम फिल्मी फ्राइडे कॉलम में बताएंगे आज रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में।
आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 आज रिलीज हो गई है। फिल्म में आयुष्मान एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं।
नोबलमैन एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म में कुणाल कपूर लीड रोल में हैं। वंदना कटारिया निर्देशित फिल्म किशोरों के वर्षों के संघर्ष के बारे में बात करती है और बदमाशी (बुलिंग) के प्रासंगिक विषय से संबंधित है, जो उच्च विद्यालयों में व्याप्त है।

कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स फ्रैंचाइज़ी की फिल्म ‘एनाबेल कम्स होम’ 26 जून को रिलीज हो गई है। फिल्म एनाबेल सीरीज का तीसरा पार्ट है। फिल्म पूरी तरह से हॉ’रर है जो एक डॉल के आसपास की कहानी बताती है।
तमिल एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म ‘सिंधुबाध’ भी 26 जून को रिलीज हो चुकी है। यह एक आम आदमी थीरु की कहानी है जो पैसा कमाने के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलता है और बन जाता है सिंधुबाध।
करणवीर बोहरा स्टरर फिल्म हमे तुमसे प्यार कितना भी आज रिलीज हो रही है। फिल्म में करणवीर ध्रुव के किरादर में नजर आएंगे। फिल्म एक लव ट्रांयगल है।
