कंगना की फिल्म ‘मेंटल है क्या ‘ नाम को बदलने का फैसला ले लिया गया

सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ अगले महीने रिलीज होने वाली है लेकिन फिल्म के नाम को लेकर वि’वाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।  कंगना ने फिल्म को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से मुलाकात की।

add

इस मीटिंग में जूरी द्वारा यह फैसला लिया गया कि फिल्म में थोड़े बहुत बदलाव किए जाएंगे हालांकि फिल्म के किसी सीन पर कैंची नहीं चली है, लेकिन फिल्म के नाम को बदलने का फैसला ले लिया गया है। इस बारे में फिल्म का प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स जल्द ही जानकारी देगा। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल चुका है।

फिल्म की घोषणा के तुरंत बाद इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने सेंसर बोर्ड में फिल्म के नाम को लेकर आ’पत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म का टाइटल अप’मानजनक है और इसमें बदलाव होना चाहिए। उन्होंने सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी को कहा था कि फिल्म मेंटल हेल्थ केयर अधिनियम 2017 के कई वर्गों का उल्लंघन करती है।

add 2

उनका कहना था कि यह दिमागी रूप से बीमार लोगों के लिए खराब भाषा इस्तेमाल करने जैसा है। दिमागी बीमार लोगों के लिए पागल है क्या और मेंटल है क्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। फिल्म का ट्रेलर अब तक लॉन्च नहीं हुआ है। फिल्म के कुछ मोशन पोस्टर सामने आ चुके हैं । फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.