वर्ल्ड ड्र’ग डे के मौके पर अभिनेता संजय दत्त ने टि्वटर पर एक वीडियो शेयर करके लोगों को इसके प्रति जागरूक किया है। उन्होंने लोगों को न’शे से दूर रहने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कहा कि आप उन लोगों से दूर रहें जो किसी भी प्रकार का न’शा करने के लिए आपको उ’कसाते हैं ।

इस वीडियो के साथ संजय दत्त ने लिखा,’मैं खुद ड्र’ग्स से पी’ड़ित रहा हूं । मैं आपको इस पा’गलपन के प्रति आगाह कर रहा हूं। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ Drug Free India अभियान को प्रारंभ करना मेरे लिए एक अच्छा अनुभव है । आज वर्ल्ड ड्र’ग्स डे पर अपने अभियान को आगे बढ़ाते हैं ।’
वीडियो में संजू बाबा कह रहे हैं, ‘मेरे पैरेंट्स ने मुझसे जो कहा मैंने हमेशा उसका उल्टा किया । मैंने कभी अपने टीचर्स की बात नहीं सुनी । मैंने कभी अपने दिल की भी नहीं सुनी । मैंने जिंदगी में कई अच्छी और बुरी चीजें अनुभव की हैं। मैं आपको भी यही कहूंगा कि आप भी किसी की मत सुनो ।’ वो आगे कहते हैं, ‘अगर आपके दोस्त कहें कि इससे तुमको कोई नु’कसान नहीं होगा तो उसकी कभी मत सुनना । जब आपका दोस्त कहे कि हर कोई ड्र’ग्स लेता है तुम्हें भी लेनी चाहिए तो उसकी कभी मत सुनना । किसी दोस्त की ना सुनना, सबसे अच्छा ड्र’ग्स है ।
मुझे सच्चाई पता है और इसीलिए आपको भी बता रहा हूं । आज आप शपथ लीजिए कि कभी ड्रग्स नहीं लेंगे । इसके अलावा दूसरों को भी ऐसा करने से रोकिए ।’
