अब तक अपने दस पेशेवर मु’काबलों में अजेय रहे 33 वर्षीय हरियाणवी मु’क्केबाज विजेंद्र को अमेरिकी सरजमीं पर अपना पहला मु’काबला लास एंजिलिस में अप्रैल में खेलना था। ट्रेनिंग के दौरान चो’टिल होने के कारण इसमें देरी हो गई। विजेंद्र के भारतीय प्रमोटर आईओएस बाक्सिंग प्रमोशंस ने कहा कि वह अपना अमेरिकी पदार्पण 13 जुलाई को न्यू जर्सी के नेवार्क के प्रूडेंशियल सेंटर में करेंगे। यह आठ दौर का मुकाबला होगा। 
अमेरिका में मुकाबलों के लिए विजेंद्र ने हाल ऑफ फेम में शामिल बाब आरुम के टाप रैंक प्रमोशंस के साथ करार किया है। चो’ट के कारण ब्रेक के दौरान विजेंद्र भारत लौटे थे और कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन वे हार गए
