झारखंड. राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की जादूगोड़ा शाखा के प्रबंधक को बरखास्त कर दिया गया है. उनके साथ सात अन्य कर्मचारियों की भी सेवा समाप्त कर दी गयी है. शाखा प्रबंधक उमेश कुमार सिंह पर करीब दो करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप है.

सहकारी बैंक के मुख्यालय में पदस्थापित रजिस्ट्रार शिशिर कुमार सिन्हा ने बताया कि जादूगोड़ा सहकारिता बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक उमेश कुमार सिंह पर करीब 2 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप साबित होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है. उन्हें बरखास्त करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी गयी है.
जादूगोड़ा : झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की जादूगोड़ा शाखा के प्रबंधक को बरखास्त कर दिया गया है. उनके साथ सात अन्य कर्मचारियों की भी सेवा समाप्त कर दी गयी है. शाखा प्रबंधक उमेश कुमार सिंह पर करीब दो करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप है.
सहकारी बैंक के मुख्यालय में पदस्थापित रजिस्ट्रार शिशिर कुमार सिन्हा ने बताया कि जादूगोड़ा सहकारिता बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक उमेश कुमार सिंह पर करीब 2 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप साबित होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है. उन्हें बरखास्त करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी गयी है.
शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद बैंक में कार्यरत शाखा प्रबंधक के सहायक राज श्रीवास्तव की भी मुश्किलें बढ़ गयी हैं. उनके खिलाफ लगे आरोप भी सही पाये गये हैं. रजिस्ट्रार ने बताया कि उमेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा सकती है.
बर्खास्त शाखा प्रबंधक उमेश कुमार सिंह.
उन्होंने कहा कि बैंक में कार्यरत सात अन्य कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है. इनकी जगह जल्द ही नयी नियुक्तियां होंगी. रजिस्ट्रार ने बताया कि सहकारिता बैंक में सुधार के लिए कई बदलाव किये जायेंगे. सभी बैंक के ऐप को लोड किया गया है, जिससे बैंक के लेन-देन की गतिविधियों पर रोजाना पूरी जानकारी ली जा सकेगी.
उन्होंने कहा कि बैंक में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगायी जायेगी. वर्षों से एक ही बैंक में जमे कर्मचारियों एवं अधिकारियों का तबादला किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने की हरसंभव कोशिश की जायेगी.
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि रांची के सामाजिक कार्यकर्ता इनामुल हक ने उमेश सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये थे. उन्होंने कहा था कि शाखा प्रबंधक 23 फर्जी खाता खोलकर 1 करोड़ 47 लाख रुपये का उठाव कर लिया.
हक ने कहा कि जिन लोगों के नाम अखबार में छपे, उनमें टीके लाहा, दुर्गा महली, लछमी बेलदार ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस बैंक से कोई लोन नहीं लिया. पेपर में नाम छपने के बाद से सबके होश फाख्ता हो गये. इनामुल हक ने इस मामले में शामिल सभी लोगों को जेल भेजने की मांग की है.
संजय कुमार बने नये शाखा प्रबंधक
कोडहरमा में पदस्थापित सहकारिता बैंक के सहायक प्रबंधक संजय कमार को जादूगोड़ा शाखा का नया प्रबंधक बनाया गया है. वहीं, जादूगोड़ा शाखा के राज श्रीवास्तव को दुमका स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक प्रबंधक बना दिया गया है. जादूगोड़ा शाखा की कम्प्यूटर ऑपरेटर मीना कुमारी को कोडरमा, कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार को हजारीबाग भेज दिया गया है. वैभव विशाल सिंह को जादूगोड़ा शाखा में पदस्थापित किया गया है.