गोलियों की तड़तडा़हट से फिर दहला मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सतपुरा मोहल्ले में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सतपुरा निवासी नाशिम उर्फ बिल्ला के रुप में की गई है।

अपराधियों ने उसे एक के बाद एक कई गोलियाँ दागी। परिजनों ने बताया कि पास के ही मैदान में गोलियों की आवाज सुनकर जब हम पहुँचे तो हमने देखा कि मोहम्मद नाशिम मृत पड़ा था। अपराधियों ने उसे छ: गोलियाँ मारी है। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है।

सूचना मिलते ही काजीमोहम्मदपुर थाना समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है। काफी मशक्कत और विरोध के बाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच भेज सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बिल्ला का आपराधिक इतिहास रहा है तथा लूट समेत कई संगीन मामले बिल्ला पर दर्ज थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading