एक बड़ी खबर आ रही है बिहार के राजगीर से जहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर प्रवास के दूसरे दिन रविवार की सुबह आठ सीटर रोपवे के निर्माण कार्यों जा’यजा लिया है.

तकरीबन डेढ़ घंटे तक कार्य एजेंसी राइट्स के कर्मियों व विभाग के अधिकारियों से बात-चीत की और सारी की सारी जानकारी ले ली है.

और साथ ही उन्हें निर्देश दिया कि हर हा’ल में निर्माण कार्य अक्टूबर में होने वाले विश्व शांति स्तूप के 50वें वार्षिकोत्सव से पहले पूरा करें। इसे अगस्त में ही पूरा करना था.

अधिकारियों से निर्माणाधीन रोपवे को लेकर पर्यटकों की सुविधा एवं सु’रक्षा के म’द्देनजर हर पहलू को बारीकी से जाना। मुख्यमंत्री ने रोपवे के टिकट शुल्क में कमी करने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया.

कहा कि 80 रुपये का टिकट कटाने में गरीब आदमी अस’हज महसूस करते होंगे और इच्छा के बावजूद भी रोपवे की सुविधा से वे वं’चित रह जाते होंगे.




Input : news 18