चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने चीन में आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Realme X के स्पाइडरमैन एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन में स्पाइडरमैन का कवर मिलेगा। साथ भी फोन में स्पाइडरमैन का थीम प्री-इंस्टॉल मिलेगा।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
Realme X स्पाइडरमैन एडिशन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला लेंस है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप अप फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

इसमें 3765mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एडम ओॉडियो, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा।
कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1,799 चीनी युआन यानी करीब 18,063 रुपये है। 9 जुलाई को यह फोन भारत में लॉन्च हो रहा है।