इंडस्ट्री में 19 साल पूरे होने पर अब इस किरदार में नजर आयेंगी करीना

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर ने इंडस्ट्री में 19 साल पूरे कर लिए हैं इस मौके पर उनकी नई तस्वीर आई है। आने वाली फिल्म में करीना एक पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगी। वो बेहद स्टाइलिश पुलिस बनी दिखीं। तस्वीर मेे करीना ने स्किन कलर के टॉप के साथ ब्लू कलर का जींस पहना है।

kareena kapoor

साथ ही उन्होंने ब्लैक बूट्स कैरी किए। जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने ग्रीन कलर का शर्ट पहना है। करीना की इस तस्वीर के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ गया है।

add 2

करीना की डिजाइनर पूजा दमानिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘अंग्रेजी मीडियम का पहला दिन, 19 साल, करीना कपूर खान।’ अंग्रेजी मीडियम 2017 की सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। इसे होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं।

kareena kapoor

फिल्म में इरफान खान के अलावा राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में हैं। दोनों पहले ही फिल्म का काफी हिस्सा शूट कर चुके हैं। अब करीना ने उन्हें ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले करीना ने अपने रोल के बारे में बताया था कि ‘भले ही छोटा रोल है लेकिन काफी मजेदार है। मैं हमेशा अपने कम्फर्ट जोन में काम करना पसंद करती हूं।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading