स्टाफ सेलेक्शन कमीशन एसएससी इस्टर्न रिजन, कोलकाता ने सीएपीएफएस और सीआईएसएफ परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
जिन लोगों का नाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी पीईटी या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट यानी पीएसटी की लिस्ट में मौजूद है, केवल वही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

प्रवेश पत्र में नाम और रोल नंबर के साथ-साथ उन्हें तिथि और समय की सटीक जानकारी मिल जाएगी। कॉल लेटर में लिखा है कि ऐसे पुरुष उम्मीदवार जिन्होंने दिल्ली पुलिस में एसआई के पद का विकल्प चुना है, उन्हें ड्राइविंग लाइसिंग लेकर आना होगा।
PET और PST के दौरान विफल रहने पर दिल्ली पुलिस में SI के पद के लिए उनका दावा मंजूर नहीं किया जाएगा।
