वीर चोटरानी ने एशियाई जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप के अंडर-19 वर्ग के फाइनल में हमवतन यश फाड्ते को मात देकर खिताब पर कब्जा किया। वीर यह खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं।
रवि ने उतार-चढ़ाव भरे फाइनल में यश को 11-5, 9-11, 11-7, 9-11, 11-7 से पराजित किया।
