MUZAFFARPUR : 12 घंटों में चार ह’त्याकांड से द’हला शहर, कटरा में कलयुगी पुत्र ने की माँ व चाची की ह’त्या

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. आम तौर पर बिहार में शरा’बबंदी के बाद से शासन की ओर से आप’राधिक घट’नाओं में कमी का दावा किया जाता रहा है, मगर बीते 12 घंटों के दौरान अप’राधियों द्वारा की गयी ह’त्याओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वैसे तो बिहार में अप’राध के ग्राफ में कोई कमी होती नजर नहीं आ रही है, लेकिन अप’राधी एक बार फिर ह’त्या जैसी जघ’न्य वार’दात को ताब’ड़तोड़ अं’जाम देने में जुट गये हैं.

इससे सुशासन के साथ ही पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगा है. बीते 12 घंटे के दौरान जिले में होने वाली आप’राधिक वार’दातों पर नजर डालें, तो अप’राधियों ने पूरे जिले में जबरदस्त तरीके से कहर बरपाते हुए दशहत का माहौल कायम किया है. आलम यह है कि पुलिस-प्रशासन की तमाम चौकसी के दावों के बावजूद अप’राधियों ने महज 12 घंटे के भीतर ही चार लोगों की हत्या कर दी.

पहली घटना मुज़फ्फ़रपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की शनिचरा स्थान चौक पर घटित हुई, जहां सोमवार अहले सुबह एक होटल में तीन सश’स्त्र अप’राधियों ने एक युवक को गो’ली मा’रकर हथि’यार लहराते फ’रार हो गये. घाय’लावस्था में युवक को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. नाजुक स्थिति देखते हुये घा’यल युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां रास्ते में उसने द’म तोड़ दिया. युवक की पहचान तुर्की बाजार निवासी जगदीश चौधरी के पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि घ’टना से कुछ दिनों पूर्व अप’राधियों ने चिमनी मालिक जगदीश चौधरी के पुत्र अजय से रंग’दारी मांगी गई थी. आशंका जताई जा रही है कि रंग’दारी के रूपये नहीं देने को लेकर अप’राधियों ने वार’दात को अंजाम दिया है. मीनापुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर मामले की जां’च की और स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल की.

घटना घटित होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मामले में संज्ञान लेते हुये सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, एएसपी अभियान विमलेश झा एवं डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ छा’पेमारी कर तीन संदि’ग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस टीम संदि’ग्धों से सघन पूछताछ कर मामले की पड़’ताल में जुटी है.

दूसरी घटना अहियापुर थाना क्षेत्र में घटित हुई, जहाँ दहे’जदा’नवों ने एक नवविवाहिता को दहेज की खातिर जा’न ले ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा निवासी सुधीर साह की शादी औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ निवासी शत्रुध्न सहनी की पुत्री राधा से 13 मई 2018 को हुई थी. विवाह के बाद से ही झपहां निवासी प्रेमलाल साह का दहेजलोभी पुत्र सुधीर साह अपनी पत्नी राधा के साथ द’हेज हेतु मा’रपीट और प्रता’डित किया करता था.

दो दिन पूर्व मा’रपीट करते हुये राधा की ह’त्या करने का प्रयास किया किन्तु आसपडोस के बीचबचाव व वि’रोध के कारण गं’भीर रुप से घा’यल राधा को एसकेएमसीएच में भर्ती कर परिवार सहित फ’रार हो गया. सोमवार को इलाजोपरांत राधा की मृ’त्यु हो गई. सूचना मिलते ही राधा के मायके वाले एसकेएमसीएच पहुँचे जहां राधा को जिन्दगी और मौ’त के बीच झूलते देखकर परिजनों के बीच ची’ख पुकार मच गई. इलाज के क्रम में अन्तत: सोमवार को विवाहिता राधा की एसकेएमसीएच में मौ’त हो गयी.

घटना की संबंध में मृ’तका के परिजनों ने बताया कि द’हेज को लेकर शत्रुघ्न साह रोजाना श’राब के न’शे में राधा के साथ मा’रपीट कर नगद रुपये और बाइक के लिए प्रता’ड़ित किया करता था. मांग पूरी न होते देख उसने दो दिन पूर्व राधा के साथ मा’रपीट कर अधम’रे स्थिति में अस्पताल में भ’र्ती कर फ’रार हो गया. इधर मामले में मौत के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमा’र्टम के लिए भेज दिया और परिजनों के बयान के आधार पर प्राथ’मिकी दर्ज कर आ’रोपितों की गिर’फ्तारी में जुट गई है.

तीसरी घटना कटना थाना क्षेत्र में घटी जहां एक कलयुगी पुत्र ने वि’वाद में अपनी सगी मां और चाची की गडांसी से का’ट कर ह’त्या कर दी. घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने ह’त्यारोपी पुत्र को पकड़ कर पुलिस के ह’वाले कर दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार कटरा थाना के यजुआर पश्चिमी गांव निवासी छोटन सहनी मवेशियों के लिये चारा काट रहा था. किसी बात पर हुये विवाद से छोटन सहनी आ’वेश में था. चारा काटने के दौरान घर में सोई उसकी 55 वर्षीया मां सावित्री देवी और 60 वर्षीया चाची भुतनी देवी पर ताब’ड़तोड़ गंडा़से के वा’र से मौ’त की नींद सुला दिया.

मौके पर ही दोनों की मौ’त हो गई. इस घटना ने मां व बेटे के रिश्ते को कलं’कित कर दिया. घटना की जानकारी होते ही गांववासियों की भीड़ घट’नास्थल पर जुट गई. इस दोहरे ह’त्याकांड से इलाके में कोह’राम मच गया. स्थानीय लोगों ने ह’त्यारोपी पुत्र छोटन सहनी को पकड़ कर पुलिस के ह’वाले कर दिया.

घटना की जानकारी होने पर कटरा अंचल निरीक्षक जितेन्द्र पाल और थानाध्यक्ष सिकन्दर कुमार घट’नास्थल पर पहुँच कर मामले की जां’च-पड़ताल की और अभियुक्त को गिर’फ्तार कर थाना लाया गया. वहीं दोनों श’व को कब्जे में लेकर अंत्य’परीक्षण हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष सिकन्दर कुमार ने बताया कि हत्यारोपी के विरुद्ध प्रा’थमिकी दर्ज कर आगे की का’र्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading