सैमसंग के गैलेक्सी नोट 10 की लॉन्चिंग तारीख को लेकर पुष्टि कर दी है। सैमसंग का गैलेक्सी नोट 10, 7 अगस्त 2019 को लॉन्च होगा। सैमसंग ने फोन की लॉन्चिंग को लेकर एक वीडियो टीजर भी जारी किया है।

सैमसंग का यह इवेंट 7 अगस्त को न्यूयॉर्क के बारक्लेज सेंटर में शाम 4 बजे से होगा। कहा जा रहा है कि सैमसंग के अनपैक्ड इवेंट 2019 में 4 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं, जिनमें एक सैमसंग गैलेक्सी नोट 10, गैलेक्सी नोट 10 प्लस और इन दोनों फोन के 5जी वर्जन शामिल हैं।

इससे पहले हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस की एक फोटो भी सामने आई थी, जिसे गैलेक्सी नोट 10 प्रो भी कहा गया था।