आज यानी 3 जुलाई को वीवो अपने Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर रही है। वीवो जेड1 प्रो की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने बता दिया है कि Vivo Z1 Pro को पबजी मोबाइल क्लब ओपन 2019 का आधिकारिक पार्टनर है

फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है और साथ ही स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर वाला Vivo Z1 Pro पहला फोन है। इसके अलावा कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर के मुताबिक इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसके साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है।

रियर पैनल पर पहला लेंस 8 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। Vivo Z1 Pro में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी और इसके साथ 18 वाट का चार्जर भी मिलेगा। साथ ही इसमें पंचहोल डिस्प्ले है यानी डिस्प्ले में ही आपको फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।