आज से शुरू हो रही LG W10, W30 की सेल

LG ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें LG W10, W30, W30 Pro शामिल हैं। इनमें से LG W10, W30 को आज यानी 3 जलाई को दोपहर 12 बजे अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इन तीनों फोन में स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है।

W30 में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।  इसमें 4000एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा।

add 2

W10  में 6.19 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा।
LG W10 की कीमत 8,999 रुपये और LG W30 की कीमत 9,999 रुपये है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading