देशभर के सभी आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई के 107 संस्थानों की 43277 सीटों के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की पहले राउंड की काउंसलिंग में करीब 34 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया। तीन जुलाई को दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पहले सुबह दस बजे रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा और फिर शाम पांच बजे तक सीट अलॉटमेंट की सूची जारी होगी।

जिन छात्रों को द्वितीय राउंड में पहली बार सीटें आवंटित होंगी, उन्हें सीट स्वीकार कर फीस जमा करनी होगी। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों के साथ देश के 63 केंद्रों पर पांच जुलाई तक रिपोर्ट करनी होगी।
ओमेगा क्लासेज के निदेशक केके गुप्ता बताते हैं कि जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउंड में सीट का आवंटन हुआ था और उन्होंने रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर फ्लोट व स्लाइड विकल्प को चुना था, उन्हें दोबारा कहीं रिपोर्टिंग करने की आवश्यकता नहीं है।
