बेतिया : दिया से आग लगने से 10 घर खाक

बेतिया में रिहायशी इलाके में भीषण आग से 10 घर जलकर खाक हो गए. बताया जा रहा है कि आग पूजा के लिए जलाए गए दिए से लगी थी, जिसने आसपास के घरों को भी गिरफ्त में ले लिया. दुर्घटना पटजिरवा माई स्थान की है. श्रीनगर पूजहां थाना के पास इस जगह सोमवार देर रात ये घटना घटी.

बताया जा रहा है कि यहां दशहरा मेला लगा हुआ था, जिसमें आसपास के ग्रामीण आए हुए थे. रात में प्रोजेक्टर पर फिल्म दिखाई जा रही थी, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग शामिल हुए थे. इसी दौरान किसी खाली घर में एक जलते हुए दिए की वजह से आग लग गई. आग ने जल्दी ही आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया. इसके बाद ही ग्रामीणों को खबर हो सकी. आग बुझाने की कोशिश करते हुए पुलिस को सूचित किया गया. हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक 10 घर जल चुके थे. किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है. जले हुए सामानों की कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है. त्यौहारी मौसम की शुरुआत इस तरह से होने की वजह से ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading