मुंगेर एके 47 का कनेक्शन जुड़ा गया से, जल्द होगा बड़ा खुलासा

मुंगेर : मुंगेर एके 47 मामले में गया के रहनेवाले हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम चुन्नू सिंह है। बताया जा रहा है कि वो पूर्व में लाइसेंसी आर्म्स का धंधा करता था। चुन्नू की गिरफ्तारी एके 47 मामले में आरोपी मो. मंजर उर्फ मंजी की निशानदेही पर हुई है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि मंजर ने दो एके 47 चुन्नू को बेचा है। गौरतलब है कि हाल ही में मुंगेर से मिले एके 47 मामले में मुख्य सरगना मंजी उर्फ मंजर आलम को पटना पुलिस ने एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। मंजी की तलाश पुलिस को काफी समय से थी। माना जा रहा है कि वो इन हथियारों की तस्करी का मुख्य किरदार है। रिमांड पर लिए गये शमशेर ने मंजर को 35 एके 47 देने की बात पुलिस को बतायी थी। हालांकि मंजर ने इस बात से इंकार किया है। इसी तरह इमरान व इरफान की बतायी बातों से भी मंजर के मुकर जाने की बात सामने आयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.