बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS RRB) ने एक अधिसूचना जारी करते हुए अधिकारियों के पदों पर बड़ी संख्या में नियुक्ति किये जाने की सूचना दी है। कुल 8400 पदों पर नियुक्ति के लिए ये आवेदन किये जा रहे हैं।
पदों का नाम :
ऑफिस असिस्टेंट
स्केल- I (असिस्टेंट मैनेजर)
स्केल- II (असिस्टेंट मैनेजर)
स्केल- III (सीनियर मैनेजर)

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
04 जुलाई 2019 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है
चयन प्रारंभिक, मुख्य ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

आवेदन शुल्क :
सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 100 रुपये
परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।