बिहारी बाबू ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

Deepak thakur

‘बिहारी बाबू ने यानि दीपक ठाकुर ने अपने देसी अंदाज से बिग बॉस शो के दौरान पहले ही सबका दिल जीत लिया था। बीते रोज दीपक ठाकुर ने अपना जन्मदिन फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया।

add 2

दीपक ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। फोटो में उनके साथ उनका पूरा परिवार यानी कि माता, पिता और दो बहनों के साथ कुछ दोस्त भी नजर आए। दीपक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- मां पापा आप बस आशीर्वाद दीजिए। आप सभी लोगों का शुक्रिया। आज लाखों लोगों के साथ हमारा बर्थडे मना। मेरा परिवार कितना बढ़ गया है।

add

आज आप सब लोग बहुत खास फील करवा रहे हैं। सभी शानदार तोहफों के लिए शुक्रिया। बता दें दीपक अभी 25 साल के हैं। दीपक का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के एक गांव में हुआ था।

दीपक को पहला ब्रेक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिला था। उन्होंने फिल्म के सीक्वल के एक गाने में भी अपनी आवाज दी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.