गुजरात के शहर वडोदरा में हाल ही में LGBT समुदाय द्वारा एक प्राइड परेड का आयोजन किया गया जहां हिंदी सिनेमा की अदाकारा दीपिका पादुकोण के इस साल के कान और मेट गाला लुक को काफी लोगों ने कॉपी किया।

इस विशेष परेड में समुदाय के कुछ लोग दीपिका के कान मेट गाला ऑउटफिट में नजर आए। दीपिका पादुकोण तक जब इस रैली की तस्वीरें पहुंची तो वह भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाई।

इन तस्वीरों को देख कर दीपिका कहती हैं, “वडोदरा में प्राइड परेड मार्च के दौरान मेरे कान और मेट गाला ऑउटफिट को उनके विजन में देख कर बेहद खुशी महसूस हो रही है। मैने उनकी कुछ तस्वीरें देखी है और वे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।”

हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में दीपिका को “मिलेनियल ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिसकी वह शतप्रतिशत हकदार भी हैं।
