Honda की यह लोकप्रिय बाइक होने जा रही बंद

होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने अभी तक अपनी 160सीसी बाइक यूनिकॉर्न को अभी तक एबीएस के साथ अपग्रेड नहीं किया है। वही देश भर में और आसपास के होंडा डीलरों ने पुष्टि की है कि उनके पास इस बाइक का स्टॉक नहीं हैं। ग्राहक भी अब यूनिकॉर्न 160 की मांग नहीं करते हैं।

माना जा रहा है कि कंपनी ने यूनिकॉर्न 160 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इस बाइक को कंपनी अपनी वेबसाइट से भी हटा लेगी।

add

जबकि कंपनी के एक अधिकारी से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि यूनिकॉर्न 160 अभी बाजार में उपलब्ध है। लेकिन इसे बंद करने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में भी लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि निराशाजनक बिक्री के चलते कंपनी यूनिकॉर्न 160 को जल्द ही बाजार से हटा सकती है।

वही पिछले 15 सालों से बाजार में बिक रही 150सीसी यूनिकॉर्न की मांग आज भी बरकरार है। कंपनी ने यूनिकॉर्न 150 की मई में लगभग 27,000 यूनिट्स बेचीं। हालांकि बाइक की कीमत में 7,000 रुपये की वृद्धि होने के बाद भी ग्राहकों की दिलचस्पी इस बाइक के लिए कम नहीं हुई है। सिंपल लुक होने के बावजूद यह ग्राहकों लुभा रही है।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading