समस्तीपुर : सीएसपी संचालक समेत दो को दिनदहाड़े मारी गोली

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से कहर बरपाया है. हथियारबंद अपराधियों ने जिले के मोहिउद्दीन नगर इलाके में दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी. घटना मोहिउद्दीन नगर के हनुमान नगर की है.

जानकारी के मुताबिक अपराधियों की गोली का शिकार होने वाले लोगों में सीएसपी संचालक और उसका भांजा है. दोनों को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल भेजा गया है. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इससे पहले भी जिले में 11 अक्टूबर को समस्तीपुर जिले में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल थी. बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने घर में घुसकर दोनों को गोली मारी थी जिससे दोनों की मौत हो गई थी. इस मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading