सुपौल में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना जिले के पिपरा थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक एक बेलगाम टैंकर ने बाइक को रौंद दिया. इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे. एक साथ तीन युवकों की मौत के बाद से इलाके के लोग खासे आक्रोशित हैं.
हादसे के काफी देर बाद तक तीनों युवकों के शव सड़क पर ही गिरे रहे जिसे बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से हटाया गया.