बेगूसराय : बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए AK 47, एसएलआर की गोलियों व आर्म्स के साथ चार कुख्यात क्रिमनल्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने बड़ी कार्रवार्इ् करते हुए दिल्ली से 15 मामलों में वांटेड कुख्यात पप्पू को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस इन दिनों अपराधियों पर नकेल कसने में लगी है. इसी अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांडेड अपराधी पप्पू पासवान को दिल्ली से अरेस्ट कर लिया. बता दे कि विभिन्न थानों में पप्पू पर मर्डर, रंगदारी, लूट, रॉबरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं. पिछले कई वर्षों से पुलिस को पप्पू की तलाश थी. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे दिल्ली से अरेस्ट कर लिया.

वहीं दूसरी कार्रवाई में बलिया डीएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व गठित टीम ने साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र के मुसेचक में दिलीप यादव के घर से एक नही दो नही बल्कि पूरे 210 राउंड गोली समेत एक देशी सिक्सर और चार पिस्तौल बरामद किया है.
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक बरामद गोलियों में प्रतिबंधित एसएलआर का 69, थ्री फिपटीन बोर के 97, AK-47 का 44 गोली शामिल है. इसके अलावे रामदीरी के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह एवं कोर्ट कैंपस मामले का आरोपी गुलशन कुमार को पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के निर्देश पर एडिशनल पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी एवं ऑपरेशन एएसपी अमृतेश कुमार ने हरर्ख से अरेस्ट किया है जिसके पास से तीन देशी कट्टा, 23 गोली भी मिले हैं.
गुलशन पर तकरीबन आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं.गिरफ्तार अपराधी शहर में नाम बदल कर रेंटर के रूप में रहते थे. बहरहाल इस कार्रवाई से जहां पुलिस गद गद है वहीं आमलोगों ने राहत की सांस ली है.