पटना/नई दिल्ली. ईडी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मामले के आरोपी बृजेश ठाकुर और उसके साथी बालिका गृह के नाम पर सरकार से अवैध रूप से फंड ले रहे थे।
सीबीआई की एफआईआर को आधार मानकर आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही समन जारी किए जाएंगे। जांच के घेरे में ब्रजेश की 2.65 करोड़ की संपत्ति है। इसमें मुजफ्फरपुर जिले में स्थित जमीन के 12 प्लॉट भी शामिल हैं। आने वाले समय में अवैध संपत्ति को जब्त किया जाएगा।