छपरा : 2 हजार हिन्दुओं ने बदला धर्म

छपरा : धर्मांतरण के मुद्दे पर भले ही हमेशा सियासत होते रही हो लेकिन इसे लेकर ज़मीनी हकीकत यही है कि हिन्दू धर्म के जकड़न से परेशान परिवार बेहिचक धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म को स्वीकार कर रहे हैं।

छपरा और उसके आसपास के इलाके में लगभग 2 हजार हिन्दुओं ने अपने धर्म में सम्मान नहीं मिलने का हवाला देते हुए धर्म परिवर्तन कर लिया है। इतनी बड़ी तादाद में हिन्दुओं ने अपना धर्म बदलते हुए बौद्ध धर्म को स्वीकार किया है। धर्मांतरण कार्यक्रम का आयोजन बीते 14 अक्टूबर को ही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के धम्म चक्क परिवर्तन दिवस के मौके पर आयोजित किया गया।

छपरा के जिला स्कूल परिसर में भारतीय बौद्ध महासभा के साथ मिलकर आंबेडकर रविदास महासंघ और अम्बेडकर परिगणित कल्याण संघ ने धम्म शिक्षा समारोह का आयोजन किया था। नागपुर से आये धम्म गुरु भिखुनी विजया मैतरिया ने 2 हजार हिन्दुओं को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी।

छपरा में इतनी बड़ी तादाद में हिन्दुओं के धर्मांतरण के बाद अब सबकी नजरें कट्टरवादी हिन्दुओं पर टिकी है। खासतौर पर सबको इंतजार बीजेपी के उन फायर बॉन्ड नेताओं की प्रतिक्रिया का है जो धर्मांतरण का मुखर होकर विरोध करते रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading