PATNA : दिनदहाड़े मनरेगा कर्मी को मारी गोली

बिहार की राजधानी पटना में भले ही पुलिस सुरक्षा के लाख दावे कर ले, लेकिन अपराधी अपने मनसूबों में कामयाब हो ही जा रहे हैं.

पटना में नवरात्रि के दौरान एक बड़ी वारदात हुई है. इस वारदात नें कहीं न कहीं पटना पुलिस के उन दावों की पोल खोल दी है, जिनमें दुर्गा पूजा पर सुरक्षा की बात कही जा रही थी. इस घटना के बाद सवाल उठता है कि आखिर वो सुरक्षा कहा हैं. अपराधी वारदात को अंजाम दे ही रहे हैं.

मिल रही जानकारी के मुताबिक पटना में अपराधियों ने एक मनरेगा कर्मचारी की हत्या कर दी है. अपराधियों ने इस घटना को पटना से सटे नेउरा इलाके में अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधियों ने एक मनरेगा कर्मी को निशाना बनाते हुए उसे दिनदहाड़े गोली मार दी.

बताया जाता है कि नेउरा ओपी थाना अंतर्गत मकदूमपुर मिडिल स्कूल में मॉर्निंग वॉक करने गए मनरेगा कर्मचारी पप्पू कुमार को दो बाइक से आए चार अपराधियो ने घेर लिया. देखते ही देखते कुछ कहा सुनी शुरू हुई. इसी बीच अपराधियों ने पप्पू कुमार को गोली मार दी. गोली लगने से घायल हुए मनरेगा कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.

पुलिस इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों का बयान दर्ज करवाया जा रहा है. करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.