TMC सांसद नुसरत जहां के रिसेप्शन में पहुंची CM ममता बनर्जी, देखें EXCLUSIVE तस्वीरें….

टीएमसी सांसद व बांग्ला फिल्म अभिनेत्री नुसरत जहां के शादी रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद मिमी चक्रवर्ती, व टीएमसी नेता कल्याण बंदोपाध्याय शरीक हुए. कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में होने वाले इस रिसेप्शन में फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

ये गेस्ट लिस्ट नुसरत और उनके पति निखिल जैन ने खुद तैयार की थी. खबरों की मानें तो नुसरत जहां ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, अभिषेक बनर्जी, दोस्त और सांसद मिमी चक्रवर्ती सहित बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से बंगाली सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी, देव अधिकारी, अभिनेत्री मुनमुन सेन, स्वस्तिक मुखर्जी, श्रीजीत मुखर्जी, डॉयरेक्टर बिरसा दास गुप्ता और एक्टर जीत समेत कई दिग्गज सितारों को इनवाइट किया था.

तुर्की में जून को रचाई शादी 

पहली बार चुनाव लड़ी बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने जीत दर्ज करते हुए संसद में जगह बनाई. नेता बनने के बाद नुसरत जहां ने अपनी जिंदगी में एक और नई शुरुआत की. नुसरत ने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड निखिल जैन से प्राइवेट सेरेमनी में तुर्की (Turkey) में शादी रचा ली है.

19 जून को हुई इस शादी में फैमिली और करीबी दोस्त शामिल हुए. बता दें कि नुसरत ने अपनी शादी की फोटोज फैंस के साथ शेयर कीं जिसमें वो हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लेते नजर आ रही हैं. वहीं नुसरत और निखिल ने क्रिश्चियन रस्म से भी शादी की है.

विज्ञापन

Source : zee

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.