बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म “सुपर 30”, 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है । लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही ऋतिक को झटका लगा है। हैदराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ धो’खाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
ऋतिक के खि’लाफ शिकायत करने वाले शख्स ने आ’रोप लगाया है कि फिटनेस सेंटर ने जरूरत से ज्यादा लोगों को भर्ती कर लिया और रजिस्ट्रेशन के समय किए गए वादे के अनुसार बाद में उन्हें स्लॉट्स नहीं दिए गए।
उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका वि’रोध किया तो उन्हें स्लॉट बुक करने के लिए ऐप का प्रयोग करने से वंचित रखा गया। ऋतिक रोशन, कल्ट डॉट फिट नाम के जिम के ब्रैंड एम्बेसडर हैं।
शि’कायतकर्ता के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के समय वादा किया गया था कि ऋतिक उन लोगों को खुद समय और ट्रेनिंग देंगे। मगर जिम बाद में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाया। शि’कायतकर्ता ने कहा है कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में 17,490 रुपये फीस दी थी, लेकिन अभी तक उन्हें स्लॉट नहीं मिले हैं। जिम 17,490 रुपये से 36,400 रुपये तक में एक साल के लिए वज़न घटाने का पैकेज दे रहा था।
बुधवार को ऋतिक और Cult.Fit के तीन अधिकारियों के खि’लाफ धो’खाधड़ी का केस दर्ज किया।



