
MUZAFFARPUR : श’राब बंदी के वाबजूद बिहार में श’राब का खेल जोरों पर है. पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा रोज़ाना ही श’राब की छोटी बड़ी बराम’द हो रहे हैं. ऐसे में ये कहना बिल्कुल लाजमी होगा की राज्य सरकार द्वारा का पूर्ण श’राबबन्दी अब तक पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है.
बिहार में नीतीश कुमार की सरकार भले ही पूर्ण शराबबंदी को लागू करने की बात कहती रही हो, मगर समय-समय पर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जिससे सरकार की श’राबबंदी कानून को लेकर विफलता जगजाहिर होती रही है. लाखों-करोड़ों का शरा’ब पकड़ा’ने के बावजूद कारोबारियों का बढता मनोबल प्रशासन की कहीं न कहीं चिंता बढाने के लिए काफी है. उसी कड़ी में आज मुजफ्फरपुर जिला पुलिस और उत्पा’द विभाग ने एक ही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छा’पेमारी के दौरान श’राब की बड़ी खे’प पक’ड़ी है, पर दोनों ही मामलों में श’राब कारोबारी फ’रार होने में सफल रहे हैं.

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी रोड स्थित बारमतपुर में एक ट्रक से पिकअप में अनलोडिंग के दौरान सदर थाना की पुलिस ने ट्रक पिकअप सहित 64 कार्टून विदेशी श’राब जप्त कर लिया. इस मामले में सदर थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि बारमतपुर में भारी मात्रा में श’राब अनलोडिंग होने की सूचना मिली थी. प्राप्त सूचना के आधार पर स्थल की घे’राबंदी कर छा’पेमारी की गई. पुलिस छा’पेमारी के दौरान एक ट्रक, पिकअप सहित चौसठ कार्टूनों में पैक कैसि’नो और एपिसोड ब्रांड के लगभग 580 लीटर अ’वैध विदेशी श’राब जप्त किया गया है. वहीं मौके से कारोबारी, ट्रक और पिकअप के चालक और खलासी दोनों भा’गने में सफल रहे.

बताया जाता है की बराम’द ट्रक में जीपीएस सिस्टम एक्टिवेट था, जिसे वाहन मालिक द्वारा लॉक कर दिया गया, जिससे ट्रक ज’प्ती में थानाध्यक्ष को काफी परे’शानियों का सामना करना पड़ा. मौके पर मैकेनिक को बुलवा कर लॉक तो’डा गया, जिसके बाद जप्त ट्रक को थाना लाया जा सका. सदर थानाध्यक्ष ने कहा की शराब कारोबारी का पता किया जा रहा है. जप्त ट्रक और पिकअप के नंबर के आधार पर जिला परिवहन विभाग की मदद से वाहन मालिकों नाम और पता मालूम कर क़ानूनी का’र्रवाई की जाएगी वहीं फरा’र की गिर’फ्तारी के लिए छा’पेमारी की जा रही है.

उधर सदर थाना क्षेत्र के अतरदह मुहल्ले में जिला उत्पा’द विभाग ने छापेमा’री कर 79 कार्टन अवै’ध शरा’ब की खे’प को ज’प्त कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार उत्पा’द अधीक्षक दीनबंधु को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अतरदह मुहल्ले में शरा’ब कारोबारी पप्पू दास के मकान में स’प्लाई हेतु भूटान निर्मित अ’वैध विदेशी श’राब का भ’ण्डारण किया जा रहा है.

सूचना के अलोक में तत्क्षण कार्रवा’ई करते हुए उत्पा’द अधीक्षक दीनबंधु के नेतृ’त्व में उत्पा’द विभाग की टीम ने पप्पू दास के घर छा’पेमारी की जिसमें घर के शौचालय में रखे 50 कार्टून बीय’र और 29 कार्टून वि’देशी श’राब ब’रामद करते हुए उत्पा’द विभाग द्वारा जप्त किया गया.

हालांकि उत्पा’द विभाग की छा’पेमारी की भनक लगते ही श’राब कारोबारी पप्पू दास भाग’ने में सफल रहा, वहीं श’राब कारोबारी पप्पू दास की गिर’फ्तारी के पुलिस लगातार छा’पेमारी कर रही है. आरोपि’त श’राब कारोबारी के खिलाफ नामजद माम’ला दर्ज कर लिया गया है. दोनों ही मामलों में बिहार मद्य निषेध और उत्पा’द अधि’नियम के तहत प्रा’थमिकी दर्ज कर माम’ले की जांच की जा रही है.

अब सवाल यह उठता है की सघन वाहन जांच सह तलाशी अभियान, जिले से सटे सभी हाईवे पर चेक पोस्ट, जिले में आने वाले सभी एंट्री पॉइंट पर औचक जांच के बाद भी श’राबबंदी कानून को ठेंगा दिखते हुए जिले में श’राब आखिर पहुँचती कैसे है? लोगों के बीच इस बात की भी खूब चर्चा है कि श’राब तो खूब पकड़े जाते हैं लेकिन कारोबारी हमेशा ही फरार कैसे हो जाते हैं.




