इस बच्ची के गाने से Salman Khan हुए इंप्रेस, Video शेयर कर बताया ‘सुपरस्टार’

वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने उसे बताया ‘सुपरस्टार’

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हर बार किसी न किसी नए टैलेंट को बाहर लाने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में सलमान खानने अपने एक वीडियो के जरिए एक नए टैलेंट को लोगों के सामने पेश किया है. सलमान खान ने हाल ही में अपने Instagram पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक बच्ची उन्हें गाना सुना रही है, जिसे सुनकर वह काफी खुश भी दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने उसे अपनी सुपरस्टार भी बताया है. सलमान खान के इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो ने सबका.

बच्ची का गाना सुन खुश हुए सलमान खान

View this post on Instagram

My superstar Sitara . .

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा ‘माई सुपरस्टार सितारा.’ वीडियो में सलमान खान की सुपरस्टार सितारा उन्हें हाथ में गिटार लिए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गाना सुनाती नजर आ रही है. जहां एक तरफ बच्ची का टैलेंट देख सलमान खान काफी खुश दिखाई दिए, तो वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस ने भी इसकी खूब सराहना की है. फिल्म सुपर 30 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मृणाल ठाकुर ने सितारा की तारीफ करते हुए उसे ‘क्यूटी’ बताया है.

बता दें कि सलमान खान फिल्म ‘भारत’ के शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म ‘Dabangg 3’ और ‘इंशाअल्लाह’ की तैयारी में लग गए हैं. हालांकि फिल्म  ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. सलमान खान की यह फिल्म दिसंबर 2019 में रिलीज होगी. वहीं, ‘इंशाअल्लाह’ की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट लीड रोल अदा करेंगी. सलमान खान की यह फिल्म अगली साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है.

Source: ndtv

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading