
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बोचहां और सकरा इलाके में की गई अलग-अलग छा’पेमारी के दौरान 6 शा’तिर डकैतों और अप’राधकर्मियों को ह’थियार और बाइक के साथ गिर’फ्तार किया है. गिर’फ्तार लु’टेरों पर बोचहां, सकरा, मनियारी और पूर्वी चम्पारण के कई थानों में लू’ट में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस गिर’फ्तार लु’टेरों से पूछताछ कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों ही मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अप’राध की घ’टना घ’टित होने के पूर्व ही अप’राधकर्मियों को धर-दबोचा है.

पहले मामले में शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बोचहां थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छा’पेमारी कर विभिन्न वाहन लू’ट और लू’टकां’डों के तीन आरो’पितों को गिर’फ्तार कर लिया. पकडे गए लु’टेरों की पहचान थाना क्षेत्र के धरवारा निवासी मो. नजीर, बलिया ग्राम निवासी सर्वेश कुमार और श्रीराम कुमार उर्फ़ पिंटू के रूप में की गई है. गिर’फ्तार लु’टेरों के ठिकाने से लू’टकांडों में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल क्रमशः 180 सीसी पल्सर, सुजुकी जिग्गसर एसएफ स्पोर्ट्स बाइक और एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरा’मद किया गया है.

पुलिस पूछताछ में इन्होंने बोचहां समेत कई थाना क्षेत्रों में लू’टपाट और बाईक लू’ट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है. साथ ही अपने कई साथियों के नाम ठि’काने भी पुलिस को बताये हैं. पुलिस टीम इनके अन्य साथियों की तलाश में छा’पेमारी कर रही है और इनके पूर्व के आ’पराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है.

वहीं दूसरे मामले में गुप्त सूचना के आधार पर बीती देर रात सकरा थानांतर्गत एनएच 28 स्थित रेपुरा अंतर्गत पोल फैक्ट्री के पास ड’कैती की योजना बनाते 03 अप’राधियों को दो देशी क’ट्टा, एक चा’कू, एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक एमआई व एक सैमसंग का मोबाइल, 750 एमएल के सील टूटी श’राब की बोतल बरा’मद किया गया है. पकडे गए अप’राधकर्मियों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्ण निवासी गोविन्द दास, पश्चिमी चम्पारण के वाल्मीकिनगर निवासी राजवीर सिंह और पूर्वी चम्पारण के पिपरा थानांतर्गत पिपरा निवासी संतोष तिवारी के रूप में की गयी है.

इस सम्बन्ध में वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया की पूर्वी अनुमंडल अंतर्गत सकरा थाना क्षेत्र में अप’राधकर्मियों के श’राब पीने के दौरान ड’कैती की योजना बनाते हुए जमावड़े की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सकरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सअनि महेश कुमार, सिपाही राजकुमार सदा, सिपाही सावन कुमार, सिपाही विनय कुमार के साथ स्थल की घेराबंदी कर विधिवत छा’पेमारी की गई, जिसमें पुलिस टीम को अंतरजिला अप’राधियों के गि’रोह को दबोचने में सफलता मिली है. पुलिस टीम अन्य जिलों के थाना से संपर्क स्थापित कर इनके आप’राधिक इतिहास का पता लगा रही है. वहीं अप’राधियों के पास से बरा’मद मोबाइल के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस टीम अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है.

पकडे गए अप’राधियों ने पुलिस को दिए स्वीकारोक्ति बयान में सकरा, बोचहां, मनियारी और पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी, हरसिद्धि, केसरिया थाना में लगभग एक दर्जन आ’पराधिक कां’डो में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए अपने कई साथियों के नाम बताये हैं. गोविन्द दास मनियारी थाना के सूरज ह’त्याकां’ड में नामजद आ’रोपित है. उक्त मामले में 20 अप्रैल 2017 को मनियारी के मारकन चौक पर पुलिस छा’पेमारी के दौरान पुलिस टीम ने दो पि’स्टल व कार’तूस के साथ विपुल शर्मा गि’रोह के खास शागि’र्द गोविंद दास उर्फ पप्पू को उसके दो साथियों के साथ गिर’फ्तार किया था.



