आज भगवार सूर्य का दिन है. रविवार को सूर्य देवता का दिन माना गया है। इस दिन सूर्य का पूजन, जल से अर्घ्य तथा सूर्य मंत्र का जाप करने का विशेष महत्व हैं। रविवार के दिन सूर्य मंत्रों का 108 बार जाप करने से जीवन में अवश्य ही लाभ मिलता है तथा सभी मनोकामना की पूर्ति होती है।

आइए जानें इस दिन कौन-से उपाय करें :-
आज के दिन सूर्य देवता को जल चढ़ाएं।
लाल या गुलाबी फूल सूर्यदेव को अर्पित करें।
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौ स: सूर्याय नम: मंत्र जप करें।
गुड़ का सेवन करें।
लाल रंग की ड्रेस पहनें या लाल रूमाल रखें।


