आज भगवार सूर्य का दिन है. रविवार को सूर्य देवता का दिन माना गया है। इस दिन सूर्य का पूजन, जल से अर्घ्य तथा सूर्य मंत्र का जाप करने का विशेष महत्व हैं। रविवार के दिन सूर्य मंत्रों का 108 बार जाप करने से जीवन में अवश्य ही लाभ मिलता है तथा सभी मनोकामना की पूर्ति होती है. रविवार को सूर्यदेव के साथ ही मां दुर्गा का भी दिन माना जाता है। लेकिन क्यों?? क्या आपको पता है! इस दिन मां दुर्गा के मंत्र ‘ॐ श्री दुर्गाय नमः’ का जाप करते हुए माता की पूजा करें वे अत्यंत प्रसन्न हो कर आर्शिवाद देंगी.

जिससे आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत होगा। इस दिन दोनों ही की पूजा से जीवन में ऊर्जा और शक्ति बनी रहती है। रविवार के दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को अपने साथ-साथ अपने आसपास की जगहों पर भी सफाई रखनी चाहिए। जिन लोगों को त्वचा से संबंधित कोई रो’ग है उनके लिए रविवार का व्रत रखना लाभकारी होता है। इस दिन दान पुण्य भी करना चाहिए.



Input: Jagran