बच्चे के स्कूल बैग के लिए इस गरीब पिता के पास नही थे पैसे, फिर पिता ने किया कुछ ऐसा जिसे देख आपके आँखों में आँसू आ जाएंगे..

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी आंखों का तारा यानि उनका बच्चा खूब पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बने। लेकिन इस म’हंगाई भरे दौ’र में स्कूल की फीस, किताबों पर खर्च, स्कूल ड्रेस, स्कूल बैग समेत अन्य ख’र्चे उठाना हर किसी के बस की बात नहीं। ऐसा ही कुछ एक पिता के साथ भी हुआ। गरीबी के चलते इस पिता के पास अपने बेटे के लिए स्कूल बैग खरीदने तक के पैसे नहीं थे। ऐसे में पिता ने अपने हाथों से ही बच्चे के लिए बैग बना दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं.

मामला कम्बोडिया का है, जहां पर एक किसान के पास अपने बेटे एनवाई केंग के लिए स्कूल बैग खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में इस पिता ने अपने हाथों से अपने बच्चे के लिए एक खूबसूरत स्कूल बैग बना दिया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वा’यरल हो रही हैं। पिता द्वारा बनाए गए बैग की फोटो को स्कूल टीचर ने फेसबुक पर शेयर किया.

टीचर ने कहा कि कितनी बार देखा गया है कि स्कूल की मूलभूत जरूरते पूरा न होने के कारण माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते। ऐसे में इन माता-पिता को केंग के पिता जैसा विकल्प निकालना चाहिए। दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि जब 5 साल का एनवाई केंग कम्बोडिया में अपने नए स्कूल पहुंचा तो हर कोई उसके बैग को देखता रह गया.

Input: Patrika

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading