25 नये फीचर्स को शामिल कर Renault ने एक बार फिर नये अवतार में Duster को भारत में लॉन्च कर दिया है।
नई डस्टर पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। दोनों के 9 वेरियंट आपको मिलेंगे, जिसमें 3 वेरियंट पेट्रोल के और 6 वेरियंट डीजल में मिलेंगे।

VERSION NAME Ex showroom price
RxE Petrol 7,99,990
RxS Petrol 9,19,990
RxS Option Petrol CVT 9,99,990
RxE 85 PS Diesel 9,29,990
RXS 85 PS Diesel 9,99,990
RXS 110 PS Diesel 11,19,990
RXZ 110 PS Diesel 12,09,990
RXZ 110 PS Diesel AMT 12,49,990
RXS Option 110 PS Diesel AWD 12,49,990
नई डस्टर को अब पहले से ज्यादा बोल्ड लुक दिया है। इसमें अब नई बोल्ड फ्रंट ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा LED DRLs, 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सिग्नेचर प्रोजेक्टर हेडलैंप LED DRLs के साथ आते हैं। इसके अलावा नई डस्टर में 205mm का हाई ग्राउंड क्लेरेंस भी मिलता है।

जिसकी वजह से ऑफ रोडिंग बेहतर बनती है। डस्टर को स्पोर्टी टच देने के लिए इसमें रूफ रेल, बॉडी कलर्ड ORVM, मैट ब्लैक टेलगेट और वाटरफाल टेलगेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
नई डस्टर 1.5 लिटर पेट्रोल और डीजल इंजन में मिलेगी। साथ ही इसमें मैन्युअल, AMT और CVT ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलेगा