महिंद्रा एंड महिंद्रा कम्पनी अपनी गाड़ियों के मॉडल्स पर 83,000 रुपये तक का बेस्ट डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी महिंद्रा की कोई नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह काफी अच्छा मौका साबित होगा आपके लिए।
कंपनी की यह नई MPV गाड़ी है, महिंद्रा इस गाड़ी पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

मराजो के M6 और M8 वेरियंट पर 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। जबकि M2 और M4 वेरियंट पर 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी जल्द ही मराजो को पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी।
KUV एक कॉम्पैक्ट कार है लेकिन इसमें स्पेस काफी अच्छा है। कंपनी इस कर पर 77,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर वेरियंट के हिसाब से डिस्काउंट मिल रहा है, इसके K2 वेरिएंट पर 20,000 रुपये और K4 वेरियंट पर 26,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि K6 और K8 पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

स्कार्पियो अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा पॉपुलर SUV है, कंपनी इस गाड़ी पर 75,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
कंपनी की यह बेहद सॉलिड SUV है और इस पर डिस्काउंट भी सबसे ज्यादा मिल रहा है। TUV300 पर कुल 83,000 रुपये तक की बचत का ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें 63,000 रुपये का कैश बोनस और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।