बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही फिल्म ‘सुपर 30’ #Super30 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। ऋतिक भी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का चौथा गाना ‘क्वेश्चन मार्क’ #QuestionMark रिलीज हो गया है।
इस गाने के जरिए आनंद कुमार बने ऋतिक अपने छात्रों की परीक्षा भी ले रहे हैं। गाने को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा- ‘पूछो’ तो जाने! कैसे मिलेगा हर अगर का जवाब, करेगा अब सबका हिसाब।

गाने में खुद ऋतिक ने आवाज दी है। वहीं गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इससे पहले फिल्म का तीसरा गाना ‘बंसती नो डांस’ रिलीज किया गया था। इससे पहले गाने का टीजर रिलीज किया गया था।
जिसमें ऋतिक अपने स्टूडेंट्स से कहते हैं कि सब एक-दूसरे से हाथ मिलाओ और अपना नाम बताओ। जल्दी करो सिर्फ 10 सेकंड हैं तुम्हारे पास…इसके बाद वह पूछते हैं कि अब बताओ कितनी बार हाथ मिलाया। इस गाने में ऋतिक अपने स्टूडेंट्स को मजेदार तरीके से गणित पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
सुपर 30 की तो बेशक फिल्म बनने के बाद से ही विवादों में रही हो लेकिन इसे पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। फिल्म सुपर 30 में एक्टर ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा है।
