बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्में हिट हों या फ्लॉप तापसी की अदाकारी की हमेशा तारीफ हुई है । हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने तापसी को ट्रोल किया और कहा कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती
इसके बाद तापसी ने जबरदस्त रिप्लाई दिया। तापसी ने हाल ही में अनुभव सिन्हा की फिल्म साइन की है। इस फिल्म का नाम ‘थ’प्पड़’ है । तापसी ने अनुभव सिन्हा के साथ एक फोटो शेयर की और नई फिल्म की घोषणा की।

तापसी के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सर आपको किसी और को कास्ट करना चाहिए था । क्योंकि तापसी को एक्टिंग नहीं आती ।’ इसके बाद तापसी ने यूजर को करारा जवाब दिया ।
तापसी लिखती हैं, ‘सॉरी यार, अब तो सब कुछ साइन और सील हो चुका है । अब तो सर को मैं ही नहीं निकालने दूंगी । लेकिन एक काम करो, अगली वाली के लिए रोक लो क्योंकि शायद वो भी मैं लॉक करवा लूं जल्द ही । दोबारा कोशिश करो ।’
