हनुमानजी के प्रख्यात मंदिरों में से एक है संकटमोचन हनुमान मंदिर वाराणसी, इसी मंदिर के जंगलों में हर रोज दिखते है बजरंगबली, जानें..

सं’कट मोचक मंदिर बालाजी के एक बहुत ही प्यारा और चमत्कारी मंदिर है । इस मंदिर को वानर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस मंदिर के आस पास बंदरों की संख्या बहुत है। ऐसा प्रतीत होता है कि श्री हनुमान जी अपनी वानर सेना के साथ इस मंदिर में रमे हुए है। यह मंदिर वाराणसी शहर के दक्षिण में स्तिथ है। नाम के अनुसार ही यह मंदिर अपने भक्तो के सं’कट दू’र करने वाला है.

मंदिर निर्माण 1900 के करीब बना था मंदिरयह मंदिर आजादी के लिए लड़ने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय ने 1900 के करीब बनवाया था। हनुमान जयंती पर मां दुर्गा मंदिर से संक,ट मोचक मंदिर तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस मंदिर में श्री राम के सामने श्री हनुमान जी की मुर्ति स्थापित है जो इस मंदिर को अन्य हनुमान मंदिर से अलग करती है। मंदिर परिसर में ही साढ़े पांच एकड़ में फैला करीब छह सौ साल पुराना सघ’न जंगल भी है।

लोकमान्यता है कि इसी जंगल में तुलसीदास को तपस्या के दौरान हनुमान जी ने दर्शन दिए थे। तुलसीदास ने यहीं हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की और यह स्थान बाद में संकटमोचन मंदिर के नाम से विख्यात हुआ। गोस्वामी तुलसीदास ने स्वरचित ‘हनुमानाष्टक’ में सं’कटमोचन का उल्लेख किया है। खास बात यह भी है कि इस वन में कदंब की ऐसी प्रजाति का भी एक वृक्ष है जो यहां के अतिरिक्त सिर्फ मथुरा में मिलता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.